कौल सिंह के बाद अब रामलाल ठाकुर भी पहुंचे होलीलॉज, प्रतिभा सिंह से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 11:12 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन के बाद भी होलीलॉज सब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। इसी के परिणामस्वरूप प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता बारी-बारी होलीलॉज पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर के बाद शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामलाल ठाकुर ने होलीलॉज पहुंचकर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन से लेकर प्रदेश की सियासत पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही रामलाल ठाकुर ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को चुनावी फीडबैक भी दिया। विशेष है कि जिस तरह मतदान के बाद पार्टी नेता होलीलॉज पहुंच रहे हैं, उससे कांग्रेस में चर्चा है कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो जिस चेहरे की पैरवी होलीलॉज करेगा, वही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे रहेगा। 

कांग्रेस का सत्ता में आना तय, आप का ढोल फट चुका : रामलाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा के डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी सरकार का ढोल फट चुका है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला है और कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम जनता को महंगाई और युवा को बेेरोजगारी का तोहफा देने का काम किया। रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा को चुनावी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री तक को लाना पड़ा। सरकारी खर्च पर भाजपा की रैलियां हुईं, जिसका उलटा प्रभाव पड़ा।

....तो कौन होगा सीएम 
प्रदेश में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। ऐसे में यदि कांग्रेस 35 के जादुई आंकड़े को पार करती है तो मुख्यमंत्री पद को चेहरा कौन होगा, इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। देखा जाए तो कांग्रेस में मुख्यमंंत्री की रेस में कई चेहरे शामिल हैं। ऐसे में अब अंदरखाते बैठकों का दौर शुुरू हो गया है ताकि पूरी मजबूती के साथ दावेदारी पेश की जा सके। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News