New Year पर मिला कड़ी मेहनत का फल, बना HPS अफसर
punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2017 - 10:03 AM (IST)

डरोह: उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत आने वाले गांव डरोह के रमाकांत ठाकुर को नववर्ष के आगमन पर कड़ी मेहनत का फल मिला है। रमाकांत ने एच.पी.एस. परीक्षा पास कर माता-पिता के साथ जिला कांगड़ा का भी नाम ऊंचा किया है। रमाकांत अब बतौर प्रोबेशनर डी.एस.पी. का प्रशिक्षण हासिल करेंगे। रमाकांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता मनोरमा ठाकुर को दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से जमा दो की परीक्षा पास कर इंजीनियरिंग कालेज बद्दी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट नौकरी की परंतु उनका उद्देश्य एच.पी.एस. परीक्षा पास कर प्रदेश में जनता की सेवा करना था इसलिए वह नौकरी छोड़ परीक्षा की तैयारी में डट गए और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए लगातार 2 वर्ष तक दिन-रात मेहनत की।