राहुल गांधी ने सुभाष मंगलेट को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात में संभालेंगे मोर्चा

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 05:58 PM (IST)

शिमला (योगराज): चौपाल के पूर्व विधायक व कृषि एवं विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मंगलेट को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलेट को गुजरात के मेहसाणा लोकसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व मंगलेट राहुल गांधी की कोर कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं और देश के विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए सेवाएं दे चुके हैं। मंगलेट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी भिन्न-भिन्न पदों पर कार्य कर चुके है। मंगलेट ने नई जिम्मेदारी के लिए आलाकमान का धन्यवाद किया है और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।

गुजरात में होगा तीसरे चरण का मतदान

गौरतलब है कि गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान होगा। गुजरात जैसे राज्य में चुनाव के समय सुभाष मंगलेट की नियुक्ति मजबूती के तौर पर देखी जा रही है। मंगलेट नियुक्ति मिलने पर मेहसाणा निकल चुके हैं और तीसरे चरण के मतदान के बाद ही प्रदेश लौटेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News