फलों के पेड़ों के बीच चल रहा था काला कारोबार! मंडी में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15,855 पौधे किए गए नष्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 05:41 PM (IST)

Mandi News : मंडी जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में बालीचौकी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में हजारों की संख्या में अफीम के पौधे बरामद कर नष्ट किए गए।

फलों के पेड़ों के बीच चल रहा था काला कारोबार! 

पुलिस टीम ने राजस्व विभाग के पटवारी के साथ खणी गांव में वेद प्रकाश नामक व्यक्ति की जमीन पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि  सेब और जापानी फलों के पेड़ों के बीच अफीम की फसल उगाई गई थी। पुलिस ने मौके से कुल 15,855 अफीम के पौधे बरामद किए। साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई और पटवारी सहित पुलिस कर्मियों को ही गवाह बनाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 15 पौधों को सैंपल के रूप में जब्त कर सील किया, जबकि शेष 15,840 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना औट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई ज्ञान चंद कर रहे हैं।

एसपी ने की ये अपील

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस समस्या से बचाया जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News