छुट्टियां मनाने गुपचुप शिमला पहुंची प्रियंका वाड्रा

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 05:01 PM (IST)

कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने निजी दौरे को लेकर गुपचुप शिमला पहुंची है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव बीते कल दोपहर बाद शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने नवनिर्मित बंगले पर पहुंची। वह चंडीगढ़ से सडक मार्ग होते हुए गाड़ी से छराबड़ा पहुंची है। बीती रात भी वे अपने बंगले में ही रुकी हुई थी, ऐसा बताया जा रहा है कि दो तीन दिन रुक सकती है। बीते दो दिनों से अपने बंगले के पास से ही यहां के बरसाती व खूबसूरत धुंध वाले मौसम का नजारा ले रही है।

महासचिव बनने के बाद पहली बार शिमला आई प्रियंका वाड्रा राजनीति की भाग दौड़ छोड़ अपनी थकान मिटाने के लिए आई हुई है। इस बार काफी समय के बाद प्रियंका वाड्रा शिमला आई है, इससे पूर्व वे अपने भाई राहुल गांधी के साथ गत वर्ष 19 दिसम्बर को शिमला आई थी और तीन दिन तक वे यहां रुके थे। वहीं राहुल गांधी भी उस दौरान पहली दफा प्रियंका वाड्रा का नवनिर्मित भवन देखने के लिए आए थे जो उस दौरान कुछ कांग्रेसी पदाधिकारियों से भी मिले थे। इस बार जानकारी के अनुसार प्रियंका वाड्रा ही आई हुई है। उधर, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एस.पी.जी. कमांडो के अलावा राज्य सी.आई.डी. पुलिस व अन्य कर्मी ड्यूटियों पर तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उनका शिमला दौरा भी गुप्त रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News