शिमला से दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कल्याणी हैलीपैड पर दी गरिमापूर्ण विदाई, CPS की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई जारी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 11:53 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): 4 मई से हिमाचल प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को खट्टी-मीठी यादों के साथ वापिस दिल्ली लौट गईं हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहे और उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया, वहीं उन्हें एलबम दिखाई गई और इसे भी उन्हें भेंट किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यक्रम के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डाॅ. अतुल वर्मा और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश हाईकोर्ट में सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आगामी सुनवाई वीरवार को भी जारी रहेगी। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर व न्यायाधीश बीसी नेगी की खंडपीठ के समक्ष 8 मई को दोपहर बाद से इन मामलों पर पुनः सुनवाई शुरू हुई थी। इससे पहले लगातार 3 दिन बहस के दौरान प्रार्थियों की ओर से अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा गया और सीपीएस की नियुक्तियों को रद्द करने की गुहार लगाई गई जबकि मामले पर सुनवाई के दौरान सीपीएस की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि वे केवल मंत्रियों को उनके कार्यों में सहायता प्रदान करते हैं। उनका मंत्रिमंडल के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

शिमला से दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कल्याणी हैलीपैड पर दी गरिमापूर्ण विदाई
4 मई से हिमाचल प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को खट्टी-मीठी यादों के साथ वापिस दिल्ली लौट गईं हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहे और उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया, वहीं उन्हें एलबम दिखाई गई और इसे भी उन्हें भेंट किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यक्रम के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डाॅ. अतुल वर्मा और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

CPS की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज भी जारी रहेगी सुनवाई
प्रदेश हाईकोर्ट में सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आगामी सुनवाई वीरवार को भी जारी रहेगी। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर व न्यायाधीश बीसी नेगी की खंडपीठ के समक्ष 8 मई को दोपहर बाद से इन मामलों पर पुनः सुनवाई शुरू हुई थी। इससे पहले लगातार 3 दिन बहस के दौरान प्रार्थियों की ओर से अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा गया और सीपीएस की नियुक्तियों को रद्द करने की गुहार लगाई गई जबकि मामले पर सुनवाई के दौरान सीपीएस की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि वे केवल मंत्रियों को उनके कार्यों में सहायता प्रदान करते हैं। उनका मंत्रिमंडल के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है।

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार : सुक्खू
वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है, ताकि वे अपना जीवन सम्मानपूर्वक एवं सुविधाजनक जी सकें तथा उनके सामाजिक व आर्थिक तौर पर आशातीत बदलाव सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को चंडीगढ़ जाने से पहले शिमला में अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही कमजोर वर्गों के जीवन-यापन में सुधार लाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं आरंभ की हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को बिलासपुर में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि विचारों पर चलने वाली व समझौता न करने वाली देश की एकमात्र पार्टी भाजपा है। जनसंघ से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने में भाजपा ने लंबा सफर तय किया है व कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियां इस काम में खप गई हैं। आज पूरे भारत में भाजपा के 8 लाख 60 हजार बूथ अध्यक्ष, 303 लोकसभा सांसद, 97 राज्यसभा सांसद, देश में 1500 के करीब विधायक व करीब 180 मेयर हैं।

85 कालेज ने नहीं भेजी इंटरनल असैसमैंट, 2600 विद्यार्थी रह सकते हैं परीक्षा से वंचित
एसपीयू मंडी के अधीन 85 कालेज के 2600 से अधिक विद्यार्थी इस बार वार्षिक परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए कि संबंधित विद्यार्थियाें के कालेज द्वारा इन विद्यार्थियों की इंटरनल असैसमैंट विश्वविद्यालय को नहीं भेजी गई है। इसी के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कालेज के प्रधानाचार्य को इन विद्यार्थियों की इंटरनल असैसमैंट 2 दिनों में विश्वविद्यालय को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। अकेले राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के 655 विद्यार्थियों की इंटरनल असैसमैंट अभी तक विश्वविद्यालय नहीं पहुंची है, वहीं महाविद्यालय मंडी के भी 245 विद्यार्थियों की असैसमैंट आना शेष है।

महिला से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को मिली ये सजा
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी की अदालत ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग सिद्ध होने पर दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत 7 वर्ष के साधारण कारावास के साथ 25000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत 1 वर्ष के साधारण कारावास के साथ 1000 रुपए जुर्माने, भारतीय दंड संहिता की धारा 458 के तहत 2 वर्ष के साधारण कारावास के साथ 5000 रुपए जुर्माने व भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत 1 वर्ष के साधारण कारावास के साथ 1000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यदि उक्त दोषी जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे एक वर्ष से लेकर एक महीने तक अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना पड़ेगा। कारावास की सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

हैरोइन तस्करी मामले में फाइनांशियल हैंडलर व सप्लायर गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में हैरोइन सप्लाई करने वालों के एक फाइनांशियल हैंडलर व एक सप्लायर को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी हरियाणा व दूसरा पंजाब का रहने वाला है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए शिमला के 2 युवकों को 9 ग्राम हैरोइन के साथ सोलन में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि एक आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामले में संलिप्त रहा है और इसके खिलाफ धर्मपुर मामले में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।

धर्मशाला सीट पर कांग्रेस ने देविंदर जग्गी को मैदान में उतारा
कांग्रेस ने धर्मशाला सीट से पार्टी प्रत्याशी को लेकर चल रहीं सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए संगठन से जुड़े नेता देवेंद्र सिंह जग्गी को प्रत्याशी बनाया है। जग्गी मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबियों में शुमार हैं और धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर रहे हैं। कांग्रेस धर्मशाला सीट पर जिताऊ उम्मीदवार की तलाश कर रही थी, इस कारण टिकट पर पेंच फंसा हुआ था। इसके लिए 2 से 3 बार अलग-अलग एजैंसियों से सर्वे करवाए गए थे।

धर्मशाला में दलाईलामा से मिले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, बोले-कनाडा बन चुका है दूसरा पाकिस्तान
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि कनाडा दूसरा पाकिस्तान बन चुका है। दूसरा आतंकवाद गैंगस्टर बन चुका है। दुनिया के अंदर दहशत फैलाने का अड्डा बन चुका है। अपराध करो और कनाडा में जाकर शरण ले लो। बिट्टा ने पूछा है कि यह मुल्ख बना रहे हैं या गैंगस्टर का अड्डा या दूसरे धर्मों का अपमान करने का अड्डा। बिट्टा धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। वह पीवी नरसिम्हा राव मैमोरियल फाऊंडेशन की ओर से दलाईलामा को विश्व शांति के लिए सम्मानित करने आए थे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के परिवार के लोग मौजूद रहे।

शिमला: ठियोग के शड़ी मतियाना में जमीनी विवाद को लेकर चलीं गोलियां, 3 घायल IGMC रैफर
शिमला जिला के उपमंडल ठियोग के तहत गाेलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को ठियोग अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मतियाना के अंतर्गत आती शड़ी मतियाना पंचायत के गांव थारू में ये घटना पेश आई है। यहां 2 भाइयों ध्यान सिंह व दुर्गा राम पुत्र सिंघ राम का आपस में जमीनी विवाद चल हुआ था। इसी को लेकर ध्यान सिंह की दुर्गा राम के साथ कहासुनी हो गई और उसने गोलियां चला दीं, जिसमें उसके भतीजे सहित 3 लोग घायल हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News