शर्म की बात, सरकार की उपलब्धियों पर कुछ न बोले राहुल: धूमल
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 10:19 AM (IST)

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने आरोप लगाया है कि धर्मशाला रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने मनरेगा दिहाड़ीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि भीड़ न जुटने के कारण राहुल गांधी भी खिन्न नजर आए और उन्होंने प्रदेश की समस्याओं पर बोलने की बजाय कांग्रेस की व्यक्तिगत परेशानी नोटबंदी पर ही अपना दुखड़ा रोया। राहुल गांधी इस बात को भलीभांति समझते हैं कि राज्य में भ्रष्ट नेतृत्व और भ्रष्ट कार्यप्रणाली उनकी पार्टी के लिए राष्ट्रीय शर्म बन चुकी है।
इज्जत बचाने के लिए धर्मशाला में रैली
धूमल ने कहा कि मोदी की मंडी रैली से पहले कांग्रेसी उससे बड़ी रैली करवाने का दावा कर रहे थे लेकिन बाद में अपनी इज्जत बचाने के लिए धर्मशाला के पुलिस ग्राऊंड को चुना गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि भाजपा चार्जशीट में लगे आरोपों की जांच निष्पक्ष जांच एजैंसी से करवाए।