Himachal: रेल के क्षेत्र में नई उपलब्धि, हरियाणा के रायपुर जंक्शन से जुड़ा ऊना जिला
punjabkesari.in Sunday, May 18, 2025 - 07:16 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): अब जिला ऊना का रेल लिंक के जरिए हरियाणा के रायपुर जंक्शन से सीधा संपर्क हो गया है। रेलवे ने रविवार से अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरियाणा के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन रायपुर हरियाणा के बीच रेल सेवा शुरू कर दी है। रविवार को पहले दिन विधिवत तौर पर अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन से ईएमयू रेलगाड़ी रायपुर जंक्शन के लिए रवाना हुई। दोपहर 3 बजे यह गाड़ी यहां से चली और अब यह अम्बाला, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के कैथल, नरवाणा, जाखल, कुकलाना व भरवाला से रायपुर हरियाणा जंक्शन पर पहुंचेगी।
रात्रि करीब सवा 1 बजे यह अपने आखिरी स्टेशन रायपुर जंक्शन में पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी इस जंक्शन से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजे अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पहले यह रेलगाड़ी अम्ब अंदौरा से अम्बाला के बीच में 203 किलोमीटर का सफर तय करती थी और अप-डाऊन होती थी। अब यह रेलगाड़ी एकतरफा 406 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यानी दोनों तरफ 812 किलोमीटर का सफर पूरा होगा।
गाड़ी संख्या 64564 यानी अम्ब अंदौरा रायपुर जंक्शन शुरू होने से हिमाचल के लोगों को रायपुर हरियाणा के जंक्शन से देशभर को चलने वाली गाड़ियों का लाभ मिल पाएगा। इस जंक्शन से अनेक रेलगाड़ियां देश के विभिन्न हिस्सों को चलती हैं। यह रेलगाड़ी यात्रियों को कम किराए के बीच सफर करवाएगी। यानी 400 किलोमीटर का सफर महज 70 रुपए में होगा। बड़ी बात यह है कि अम्ब अंदौरा से कुरुक्षेत्र के बीच में किराया 50 रुपए होगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here