हिमाचल में भारी बारिश से तबाही पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जताई चिंता, केंद्र से मांगी विशेष आर्थिक मदद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 01, 2025 - 04:58 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रदेश के कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है। प्रतिभा सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे पूरी सतर्कता बरतें और प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। 

कई लाेगाें और मवेशियाें की गई जान, सरकारी संपत्ति काे बड़ा नुक्सान 
मंगलवार को शिमला से जारी एक प्रैस बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 44 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में मवेशी भी मारे गए हैं। इसके अलावा अनेक परिवारों के घर और गौशालाएं ध्वस्त हो गई हैं, किसानों और बागवानों की नकदी फसलें भी भारी मात्रा में तबाह हो चुकी हैं। उन्होंने विशेष रूप से मंडी, कुल्लू, शिमला और सोलन जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में बारिश और भूस्खलन से सड़कों और पुलों सहित अन्य सरकारी संपत्तियों काे भारी नुक्सान पहुंचा है। प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करे। उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से भी आग्रह किया है कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रदेश हित में केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज दिलाने में सहयोग करें।

राहत कार्यों में जुटी प्रदेश सरकार
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है, जहां सड़कों को जीवन रेखा माना जाता है। वर्तमान स्थिति में प्रदेश सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है ताकि सड़कों को जल्द बहाल किया जा सके और राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक मदद प्राप्त होती है, तो राहत व पुनर्वास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करने का है, ताकि प्रदेश इस आपदा से उबर सके।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News