Kullu: भुंतर के इन इलाकों में 20 से 23 मई तक गुल रहेगी बिजली, देखें पावर कट का पूरा शैड्यूल
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 06:25 PM (IST)
भुंतर (संजीव): अगर आप भुंतर या इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बिजली विभाग के मैंटेनैंस कार्यों के चलते 20 से 23 मई तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल भुंतर के सहायक अभियंता ई. अमन कुमार ने पावर कट का शैड्यूल जारी करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
सहायक अभियंता ने बताया कि एलआईएस हुरला और एलआईएस बाहमीनाला को 2×3.15 एमवीए सब-स्टेशन शाड़ाबाई से 11 केवी का अतिरिक्त फीडर उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाना है। इस कारण 11 केवी शाड़ाबाई-दियार फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 20 मई और 22 मई को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इन प्रभावित क्षेत्रों में बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलैहली, लोअर कलैहली, कमांद, लोअर बजौरा, लोअर हाट व इसके आसपास के इलाके शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 11 केवी मौहल फीडर के अंतर्गत 3 फेस एलटी लाइन और एचटी लाइन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा। इसके चलते भुट्टी वर्कशाप और नाग मन्दिर के आसपास के क्षेत्रों में 20 मई से 23 मई तक लगातार (प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक) बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।

