पौंग वासियों के लिए राहत भरी खबर, दर्द पर मरहम लगाने आएंगी मोदी की ये CM

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 04:54 PM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा के पौंगवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कांगड़ा का दौरा कर पौंगवासियों की समस्याएं सुनेगी। उनका हिमाचल आने का कार्यक्रम 8 और 9 जून का है। बताया जाता है कि वह पहले कांगड़ा आएंगी, यहां पौंग विस्थापितों की समस्याएं सुनने इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना होगी।


8 को आएंगी कांगड़ा, शक्तिपीठों में नवाएंगी शीश
भाजपा के महामंत्री व पूर्व सांसद कृपाल परमार का कहना है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पहले मां चामुंडा माता में हाजिरी भरेंगी, फिर कांगड़ा होते हुए ज्वालामुखी के लिए रवाना होगी। ज्वालामुखी में होने वाली बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी भी मौजूद रहेंगी, जो वसुंधरा से हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करेंगी। भाजपा के महामंत्री कृपाल परमार ने बताया कि देहरा के पुल से वसुंधरा राजे को पौंग बांध का नजारा भी दिखाया जाएगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News