PM करेंगे HPU के 25वें दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित !

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 03:32 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने 25वें दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अक्तूबर माह में आयोजित होगा। आगामी दिनों में इस समारोह के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय में बैठक होगी। बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों व तिथि तय की जाएगी। सूचना के अनुसार इस वर्ष दीक्षांत समारोह अक्तूबर माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा और विश्वविद्यालय प्रशासन प्रधानमंत्री को बुलाने के प्रयासों में जुट गया है व इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्राचार भी शुरू कर दिया है।  
PunjabKesari

विश्वविद्यालय प्रशासन प्रधानमंत्री कार्यालय में संपर्क साध रहा है। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीक्षांत समारोह में आने को हामी भरते हैं तो इस बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधानी विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे। आगामी दिनों में कार्यक्रम तय होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह के आयोजन की औपचारिक घोषणा करेगा। बताते हैं कि बीते वर्ष 30 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ था और इस समारोह के दौरान राष्ट्र्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे और दीक्षांत भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने मेधावियों को सम्मानित भी किया था। 
PunjabKesari

प्रधानमंत्री के आने पर बात नहीं बनी तो मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित करने का हर संभव प्रयास करेगा, लेकिन सूत्रों के अनुसार यदि प्रधानमंत्री के आने पर बात नहीं बनी तो फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि समारोह में उपस्थित होने का न्यौता दिया जाएगा। आगामी दिनों में देश के 2 राज्यों हरियाणा व महाराष्ट्र में अक्तूबर माह में ही विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसके अलावा झारखंड में भी इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री के व्यस्त होने की स्थिति मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित कर सकते हैं।

पूर्व में हुए एच.पी.यू. के दीक्षांत समारोह में कौन अतिथि कब आया

    तिथि                             अतिथि

9 नवम्बर 1989            प्रो. यशपाल (यू.जी.सी, चेयरमैन)
20 मई 1992            डा. शंकरदयाल शर्मा (पूर्व उप राष्ट्रपति)
28 जुलाई 1995            शिवराज वी. पाटिल (पूर्व लोकसभा स्पीकर)
7 मई 2000            डा. मुरली मनोहर जोशी ( पूर्व एच.आर.डी. मंत्री)
29 मई 2006            वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री, हि.प्र.
7 नवम्बर 2007             वी.एस. कोकजे
8 नवम्बर 2008            प्रो. प्रेम कुमार धूमल
17 सितम्बर 2009        प्रणव मुखर्जी
8 नवम्बर 2010            प्रो. प्रेम कुमार धूमल
12 दिसम्बर 2011         डा. एस.वाई. कुरेशी
24 मई 2013            प्रणव मुखर्जी (राष्ट्रपति)
19 मार्च 2014            दलाई लामा
9 जून 2015            मोहम्मद हामिद अंसारी (उप-राष्ट्रपति)
20 अगस्त 2016        टी.एस. ठाकुर
30 अक्तूबर 2018        रामनाथ कोविंद (राष्ट्रपति)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News