Kangra News: लगड़ू बाजार में उतरा विद्यार्थियों का हुजूम, देहरा पुलिस के नेतृत्व में दिया ''नशा मुक्त हिमाचल'' का संदेश

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 07:52 PM (IST)

प्रागपुर/गरली (सन्नी): पुलिस जिला देहरा के एसपी मयंक चौधरी के नेतृत्व में "नशा मुक्त हिमाचल अभियान" को गति देते हुए पुलिस चौकी लगड़ू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लगड़ू में एक नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में विद्यालय के करीब 250 से 300 विद्यार्थियों, समस्त अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में नशा विरोधी बैनर व तख्तियां लेकर लगड़ू बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में पैदल मार्च किया और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए भी घातक है।

इस अवसर पर देहरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण, तस्करी या बिक्री की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस जिला देहरा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति पर सख्ती से काम कर रहा है और तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News