Shimla News: एचपीयू ने जारी किए BCA छठे सैमेस्टर और HPU MAT के नतीजे, ऐसे चैक करें अपना रिजल्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 07:32 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के  छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बीसीए छठे सैमेस्टर (सीबीसीएस) रैगुलर बैच फ्रैश की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में 2525 विद्यार्थी बैठे थे और 1697 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीसीए छठे सैमेस्टर (सीबीसीएस) रैगुलर बैच रि-अपेयर की परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में 365 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 134 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि यह परीक्षाएं बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई थीं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपने परिणाम लॉग इन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए एचपीयू मैट-2026 का परिणाम भी घोषित कर दिया है। विस्तृत परिणाम विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अलावा एमएससी फिजिक्स व एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News