शिमला में गंदगी फैलाते CCTV में कैद हुए लोग, नगर निगम ने ऐसे सिखाया सबक (Video)

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 08:33 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): शिमला शहर में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। शिमला शहर में खुले में कूड़ा फैंकने वालो के वीडियो नगर निगम ने वायरल करने शुरू कर दिए हैं। शहर में खुले में कूड़ा फैंकने वालों के वीडियो रिज पर लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जा रहे हैं। वीरवार को दिन भर रिज पर लगी स्क्रीन पर गंदगी फैलने वालों के वीडियो चलते रहे। रिज पर गुजरने वाले हजारों लोग इन वीडियो को देख रहे थे।
PunjabKesari, Screen Image

नेम फॉर शेम के तहत वायरल किए जा रहे वीडियो

निगम ने खुले में कूड़ा फैंकने वालों को सबक सिखाने के लिए ये तरकीब निकली है। शहर में जगह-जगह निगम द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें खुले में कूड़ा फैंकने वाले कैद हो रहे हैं। निगम की ओर से कई बार लोगों को कूड़ा न फैंकन की चेतावनी दी गई थी लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे थे, जिसके चलते अब नेम फॉर शेम के तहत इन वीडियो को वायरल किया जा रहा है।
PunjabKesari, Screen Image

क्या बोलीं नगर निगम की महापौर

नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन लोग न तो कूड़ेदान और न ही कर्मियों को कूड़ा देकर उसे खुले में फैंक कर शहर को गंदा कर रहे हैं। लोगों को कई बार ऐसा न करने की चेतावनी भी दी लेकिन वे बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को पकडऩे के लिए शहर में अलग-अलग जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जिसमें कई लोग कूड़ा फैंकते हुए कैद हुए हैं और अब इन लोगों को सबक सिखाने के लिए रिज पर लगी स्क्रीन पर दिखया जा रहा है और इन वीडियो को वायरल भी किया जाएगा।
PunjabKesari, Mayor Kusum Sadret Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News