Shimla: भाजपा ने दीपकमल में मनाया मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगमों में मिली जीत का जश्न
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 04:25 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पार्टी ने जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है।
सिद्धार्थन ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी सांझा की तथा विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

