Kullu: मनाली में 19 सितम्बर को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग स्थगित, RTO जल्द जारी करेंगे नई तिथि
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 01:40 PM (IST)
मनाली/कुल्लू: कुल्लू जिले के मनाली क्षेत्र के वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टर्स के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू के अंतर्गत मनाली में 19 सितम्बर को होने वाली वाहनों की पासिंग प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते 19 सितम्बर को प्रस्तावित पासिंग को स्थगित (Postpone) करने का निर्णय लिया गया है।
जल्द जारी होगा नया शैड्यूल
आरटीओ आकांक्षा शर्मा ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे इस तिथि पर पासिंग के लिए न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहनों की पासिंग प्रक्रिया रद्द नहीं की गई है, बल्कि सिर्फ स्थगित की गई है। इसके लिए नई तिथि जल्द ही निर्धारित कर दी जाएगी। नई तारीख तय होते ही विभाग द्वारा इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी जाएगी, ताकि वाहन चालकों और मालिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

