जालसाजी मामले में सी.बी.आई. ने महिला को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 09:21 PM (IST)

पपरोला (गौरव): उपमंडल बैजनाथ के तहत राजल नगेहड़ की एक महिला को सी.बी.आई. टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और वहां उसके खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद सी.बी.आई. उसकी तलाश में थी और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट निकला था। डी.एस.पी. बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि सी.बी.आई. टीम द्वारा जालसाजी के तहत दर्ज मामले में संलिप्त महिला को उसके गांव राजल नगेहड़ से गिरफ्तार किया है और उसे दिल्ली ले गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News