Mandi: चंडीगढ़-मनाली एनएच 28 घंटे बाद बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

punjabkesari.in Sunday, Jul 13, 2025 - 10:54 PM (IST)

पंडोह: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी रविवार को 28 घंटे बाद बहाल हुआ जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गौर रहे कि 4 मील के पास शनिवार दोपहर 1.30 बजे भूस्खलन के कारण यह राजमार्ग बंद हो गया था जिसके चलते लोगों ने पूरी रात सड़क पर या गाड़ियों में ही भूखे-प्यासे गुजारी। रविवार सुबह करीब 11 बजे कंपनी की मशीनरी मलबा हटाने में जुटी तथा शाम करीब 5.20 बजे वन-वे शुरू हो सका। एक गर्भवती महिला भी इस बंद में फंसी रही जिसे सबसे पहले निकाला गया। उसके बाद पैदल चलने वाले और फिर बाइकर्ज को निकाला गया। जाम में फंसी गाड़ियां 2 घंटे बाद पंडोह से निकल सकी‌ं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News