महिला से दुराचार के आरोप में पंचायत उपप्रधान गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 06:24 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में एक महिला को बेहोश कर उसके साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप मेलियो पंचायत के उपप्रधान पर लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना भाई मानती थी लेकिन वह उस पर बुरी नजर रखता था। शिकायत के अनुसार जब वह कमरे में आराम कर रही थी तो आरोपी वहां पहुंचा और अपनी जेब से रुमाल निकाल कर उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 

पति को जान से मारने व अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसे होश आया तो उसने आरोपी को अपने सामने पाया। यही नहीं, आरोपी ने उसे किसी से भी इस बारे में बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी, साथ ही यह भी कहा कि यदि उसने यह बात किसी से कही तो वह उसकी एक अश्लील वीडियो जो उसने बनाई है, उसे भी वायरल कर देगा। इस पर महिला घबरा गई और अपने परिजनों को उसने कुछ भी नहीं बताया। कुछ दिन बाद जब उसने अपने पति को सारी बात बताई तो उसका पति उसे पुलिस थाने ले गया और इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। 35 वर्षीय आरोपी रमजान पुत्र रशीद मोहम्मद गांव मेलियो का रहने वाला है, साथ ही पंचायत का उपप्रधान भी है।

क्या कहते हैं डीएसपी
पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी उपप्रधान भी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच जारी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News