वीर भूमि पालमपुर की बेटी ‘आरजू बावा’ बनी भारतीय सेना में ‘लैफ्टिनैंट’

punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 06:17 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): वीर भूमि पालमपुर की वीरांगना ने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के रूप में पदार्पण किया है। लेफ्टिनैंट आरजू बावा ने अपने पिता तथा ताया की राह पर चलते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की है। पालमपुर के घुग्घर टांडा के कर्नल गुरप्रीत बावा और सिम्मी बावा की बेटी लैफ्टिनैंट आरजू बावा ने चेन्नई में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में लैफ्टिनेंट के रूप में ज्वाइनिंग दी। लैफ्टिनैंट आरजू बावा ने वर्ष 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक उपाधि अर्जित की, जिसके पश्चात आरजू बावा ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से मई, 2020 में मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। आरजू बावा वर्ष 2014-15 में राजस्थान गर्ल्स बटालियन में एक उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट रहीं।

सदैव टॉपर रहने वाली आरजू ने 2014 में राष्ट्रीय स्कूल स्तर की खाना पकाने की प्रतियोगिता जीती और उसे लंदन में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामांकित किया गया। जयपुर में सेना छावनी में 3 साल तक मई क्वीन प्रतियोगिता की भी वह विजेता रहीं। आरजू बावा अच्छी घुड़सवार व तैराक भी हैं तथा उन्होंने घुड़सवार और तैराकी की कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते हैं। उनके पिता कर्नल गुरप्रीत बावा ने ब्रिगेड ऑफ गार्ड में 35 वर्षों तक सशस्त्र बलों की सेवा की है। आरजू बावा की माता डीपीएस जयपुर में अध्यापिका हैं और उनके ताया दिलप्रीत बावा ने कई वर्ष तक वायु सेना में विंग कमांडर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। वर्तमान में वह स्पाइस जैट में बतौर एक पायलट हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News