Kangra News: सुलह की नीतिका बनी लैफ्टिनैंट, कमांड अस्पताल कोलकाता में देगी सेवाएं

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 04:42 PM (IST)

पालमपुर (प्रदीप): सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भौड़ा गांव की नीतिका पटियाल इंडियन आर्मी मे लैफ्टिनैंट के पद पर कमांड अस्पताल कोलकाता में सेवाएं देगी। जानकारी के अनुसार नीतिका पटियाल इस समय कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर के पद पर पीएचसी जैंद में सेवाएं दे रही हैं। नीतिका के पिता भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और माता गृहिणी हैं। नीतिका ने अपनी स्कूल की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय पालमपुर से की है। बताया जा रहा है कि नीतिका ने एआईएमएस का एग्जाम भी क्लियर कर लिया है लेकिन वह इंडियन आर्मी में सेवाएं देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News