ए.टी.एम. कार्ड बदल कर लाखों की निकासी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 10:05 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): ए.टी.एम. कार्ड बदल कर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने के प्रकरण में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का संबंध अंतर्राजीय गैंग से बताया जा रहा है, जो उत्तरी भारत में सक्रिय है। आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं तथा पुलिस ने उन्हें राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार इसी वर्ष जून माह में मारंडा स्थित ए.टी.एम. में जब एक व्यक्ति धनराशि निकालने का प्रयास कर रहा था तो आरोपियों ने उसका ए.टी.एम. कार्ड धोखाधड़ी से बदल दिया तथा बाद में 1,00,000 रुपए की धनराशि निकाल ली।

पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी थी। पुलिस ने अंतत: सफलता प्राप्त करते हुए कृष्ण पुत्र शिशु राम निवासी हांसी मसूदपुर (हिसार) तथा राजेश पुत्र श्रीपाल निवासी बलांम्बा (रोहतक) को राजस्थान में धर-दबोचा तथा उनके अधिकार से 1,00,000 रुपए की धनराशि भी रिकवर कर ली। इन दोनों को 13 सितम्बर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी पालमपुर संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों से 1,00,000 रुपए की धनराशि बरामद कर ली गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News