जयसिंहपुर के अभिषेक शर्मा बने लैफ्टिनैंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी देगी भारतीय सेना में सेवाएं

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 06:33 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): जयसिंहपुर के अभिषेक शर्मा भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अभिषेक शर्मा के पिता विजेश शर्मा भी भारतीय सेना में बतौर सूबेदार कार्यरत हैं जबकि उनके दादा भी सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है जो देश की सेवा में जुटी हुई है। अभिषेक की जमा दो तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल ममून कैंट में हुई है। उसके उपरांत अभिषेक ने एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। आईएमए देहरादून में एक वर्ष की ट्रेनिंग के उपरांत शनिवार को हुई पासिंग आऊट परेड के बाद अब अभिषेक कुमाऊं रैजीमैंट में बतौर लैफ्टिनैंट शामिल होंगे। अभिषेक की मां संतोष शर्मा गृहिणी हैं। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News