कांगड़ा में बेपरवाह वाहन कर रहे ओवरलोडिंग

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 08:21 PM (IST)

कांगड़ा : कांगड़ा के आसपास खुल रहे बड़े-बड़े मॉल, व्यापारिक संस्थान व शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर होने के कारण यहां पर श्रद्धालुओं व खरीददारी करने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वहीं, कांगड़ा व टांडा में सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन सवारियां ढोने में लगे हैं। लोगों का कहना है कि खराब सडक़ों के चलते भी सवारियां ढोने वाले छोटे-बड़े वाहन सवारियों को ठूंस-ठूंस कर अपने वाहनों में बिठा रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कांगड़ा से विभिन्न स्कूलों को जाने वाले छोटे-वाहन 10-12 बच्चों को बिठा कर शिक्षा संस्थानों में पहुंचा रहे हैं। जिससे बच्चों के अभिभावकों में डर का माहौल बना रहता है। यहां के लोगों विनय कुमार, रवि कुमार, सुरजीत, विजय आदि ने कहा कि छोटे वाहन धड़ल्ले  के साथ ओवरलोडिंग करके  लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनकर तामाशाई बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग यही हाल बस चालकों का भी है। बसों में भी धड़ल्ले के साथ ओवरलोडिंग हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। इस बाबत बात करने पर डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण ठुकराल ने कहा कि ओवरलोडिंग को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ओवरलोडिंग करने वाले छोटे-बड़े वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटे स्कूली छात्रों को ढोने वाले छोटे वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News