Shimla: जयराम ने साधा निशाना, कहा-जनता का सामना नहीं कर सकती सरकार, इसलिए टाले पंचायत चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 10:35 PM (IST)

शिमला (संतोष): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिसम्बर में होने वाले पंचायत चुनाव रद्द करने पर कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार प्रदेश के लोगों का सामना नहीं कर सकती, इसलिए आपदा की आड़ में पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। सरकार को इस चुनाव के परिणाम पहले से ही पता हैं। इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार तय है, इसलिए पहले नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव से किनारा किया और अब पंचायत चुनाव को भी रोक दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के नाम पर पहले डीसी से पत्र लिखवाए गए और तत्काल चुनाव टाल दिए गए। सब कुछ सरकार द्वारा स्क्रिप्टिड था, जिस आपदा के नाम पर सरकार चुनाव टाल रही है उन्हीं आपदा प्रभावितों को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार अपनी नाकामी से भागने की बजाय जनता का सामना करे और निर्धारित समय पर चुनाव करवाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News