हैरोइन सप्लाई मामले में पंजाब का एक और युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 12:09 AM (IST)

सोलन (अमित): हिमाचल प्रदेश में साथ लगते राज्यों से हैरोइन सप्लाई करने वाली चेन को सोलन पुलिस ने तोड़ना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोलन पुलिस ने फिरोजपुर के एक 25 वर्षीय युवक को हैरोइन सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में पुलिस 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। लोग शुरू से ही यह मांग करते आ रहे हैं कि पुलिस को हैरोइन सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसना चाहिए। अब सोलन पुलिस में आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह ने बतौर पुलिस कप्तान कमान संभाली है। इसके बाद से वह इस हैरोइन सप्लाई की चेन को तोड़ने में लगे हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस ने आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस उसके सप्लायरों तक पहुंचने में जुट गई, जिसके बाद इस खेप के सप्लायर पवनप्रीत (27) निवासी फरीदकोट पंजाब और इसके सह आरोपी अजय कुमार को पंजाब के फिरोजपुर जिला से गिरफ्तार किया था। इस केस की आगामी जांच में सोमवार को सोलन पुलिस की स्पैशल टीम द्वारा इन आरोपियों के मुखिया सरगना को पंजाब के फिरोजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह आरोपी इन सभी आरोपियों को चिट्टे की बड़ी मात्रा सप्लाई करता था जिसे ये आरोपी आगे बेचते थे और इसी तरीके से पैसे कमाते थे। नशे के सौदे की रकम का बड़ा भाग आरोपी गुरविंदर को जाता था। 

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य सरगना गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है तथा जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस द्वारा जुलाई महीने में ही अभी तक बाहरी राज्यों के 9 सप्लायरों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एक नाइजीरियन आरोपी भी शामिल है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News