डॉक्टर के घर में चोरी करते एक पकड़ा, दूसरा मौके से फरार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 11:40 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा में स्थानीय लोगों की सहायता से एक चोर को पकड़ा गया है तथा एक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा थाना के अंतर्गत जयंती विहार जमानाबाद रोड पर एक डॉक्टर के मकान में 2 चोर घुस गए। डॉक्टर के अनुसार वह किसी नजदीकी रिश्तेदार की मृत्यु पर परिवार के साथ गए थे और जब वह वापस शाम लगभग 7:15 बजे आए तो घर के अंदर की लाइटें जली हुई थीं। जगह-जगह अलमारियों के ताले टूटे थे। घर में 2 चोर घुसे थे जिनमें से एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसकी सूचना डॉक्टर ने पुलिस को दी। एक चोर को पकडऩे में वह स्थानीय लोगों की सहायता से कामयाब हो गए। इतने में शोर मचने पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई तथा कुछ लोगों ने चोर को पकड़े रखा और पुलिस को आने पर सौंप दिया।

मंडी का रहने वाला है युवक

थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि चोर को पुलिस स्टेशन लाया गया है और डॉक्टर को भी बुलाया गया है ताकि पता चल सके कि उनका क्या-क्या नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोर ने अपना नाम अमित निवासी मंडी बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपी चोर का मैडीकल करवा कर उससे छानबीन की जाएगी और पता किया जाएगा कि उसका कहां-कहां चोरी में हाथ रहा है और वह क्या मंडी का ही रहने वाला है या कहीं और का। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News