वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी को लेकर NSUI उग्र, DC Office के बाहर फूंका वन मंत्री का पुतला

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 11:17 PM (IST)

शिमला (अम्बादत): पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह पर वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा की गई टिप्पणी पर बवाल खड़ा हो गया है। विक्रमादित्य सिंह ने जहां बीते दिन सदन में राकेश पठानिया को वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी करने ओर खलड़ी में रहने की नसीहत दी थी, वहीं अब कांग्रेस के विभिन्न संगठनों ने पठानिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने रविवार को जिलाधीश कार्यालय के बाहर राकेश पठानिया का पुतला फूंका और उनके खिलाफ  नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई ने उनको सदन में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और यदि राकेश पठानिया माफी नहीं मांगते तो उनके आवास का घेराव करने की चेतावनी भी दे दी है।

 एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह देश के आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और पूरा प्रदेश उनका सम्मान करता है, लेकिन भाजपा के एक मंत्री गुंडों की भाषा का प्रयोग करते हुए उन पर टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि जो आदमी इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों के लिए वे आदर्श हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उन्हें रोक नहीं रहे हैं और वे भी विपक्ष के नेताओं के साथ तू तड़ाक कर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राकेश पठानिया सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अन्यथा एनएसयूआई पूरे प्रदेश में उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के अलावा उनके आवास का घेराव भी किया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News