पूर्व विधायक व सीपीएस टेक चंद डोगरा का निधन, वीरभद्र सिंह के थे खास

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 09:49 PM (IST)

सुंदरनगर (सोनी): पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं नाचन क्षेत्र से 4 बार विधायक रहे टेक चंद डोगरा (77) का शनिवार सुबह यहां छातर गांव में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। वह नाचन क्षेत्र से 4 बार विधायक रहे। उन्होंने वर्ष 1985 से 2012 तक विधानसभा के 7 चुनाव लड़े, 4 बार चुनाव में जीते। उन्होंने वर्ष 1985 में अध्यापक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत 1985 में कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव लड़ कर की और चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के खास थे। उनको वीरभद्र सिंह का हनुमान भी कहा जाता था। वर्ष 1993 के चुनाव में जब उनका टिकट कट गया तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल की थी। 

फिर वर्ष 1998 में कांग्रेस में वापसी के साथ फिर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे थे। वर्ष 2003 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए तो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनको मुख्य संसदीय सचिव बनाया था, मगर हाईकोर्ट के निर्णय से उनको मुख्य संसदीय सचिव की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। उसके बाद अगले 2 चुनावों में उनको लगातार पराजय का सामना करना पड़ा। वह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे थे तथा राज्य मिल्क फैडरेशन और एससी/एसटी विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर तथा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार काे पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे सुभाष व संजू डोगरा ने मुखाग्नि दी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News