Big Breaking : कुल्लू में एक साथ 43 लोग पॉजिटिव, हमीरपुर में 17 और ऊना में 14 नए केस

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 10:40 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में वीरवार को कुल्लू , हमीरपुर और ऊना जिला में भी कहर बरपाया है। वीरवार को कुल्लू में एक साथ 43 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं हमीरपुर में 17 और ऊना में 14 नए मामले सामने आए हैं। कुल्लू में देर रात सामने आए 43 मामलों में से ज्यादातर कृषि कार्य में लगे मजदूर हैं। बता दें कि इससे पहले दिन में भी 4 मजदूर पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मिलाकर जिला में आज 47 मामने सामने आए हैं। वहीं हमीरपुर जिला में सामने आए 17 नए मामलों में टौणीदेवी ब्लॉक के बराड़ा पंचायत के एक साथ 10 प्रवासी लोग पॉजिटिव आए हैं तथा एक दरव्यार का व्यक्ति पॉजिटिव आया है। वहीं 3 पॉजिटिव नादौन ब्लॉक व 3 ही बिझड़ी व बड़सर ब्लॉक के आए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ हमीरपुर ने की है।

ऊना जिला में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ऊना उपमंडल के गांव देहलां लोअर के 8 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित के संपर्क में आए हैं और घर पर ही क्वारंटाइन थे। उपमंडल हरोली के गांव हलेड़ा की 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ये दोनों भी संक्रमित के संपर्क में आई हैं और घर पर ही क्वारंटाइन थीं। पंजाब के गढ़शंकर तहसील के गांव टब्बा का 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह भी संक्रमित के संपर्क में आया है और घर पर क्वारंटन था। हरोली उपमंडल के बढेड़ा की 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह मोहाली से लौटी थी और घर पर क्वारंटीन थी। उपमंडल बंगाणा के गांव घरवासड़ा का 55 वर्षीय बीएसएफ का जवान पॉजिटिव आया है यह वैस्ट बंगाल से लौटा था और संस्थागत क्वारंटीन है। कोटला कलां का दिल्ली से लौटा 49 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव है।  वहीं 7 फॉलोअप सैम्पल में से 2 पॉजिटिव जबकि 5 नैगेटिव रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News