ऊना: बेहड़ां में कोबरा के डसने से मनरेगा कामगार की मौ.त

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 08:38 PM (IST)

चिंतपूर्णी (सुनील): ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहड़ भटेड़ के बेहड़ां मोहल्ले में एक व्यक्ति की सांप के डसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार (40) पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में की गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक की पत्नी काफी समय पहले छोड़कर मायके चली गई थी। अशोक अपनी मां के साथ रहता था। शनिवार को मनरेगा में दिहाड़ी लगाने गांव में गया हुआ था। जब उसने जमीन से पत्थर उखाड़ा तो अचानक कोबरा सांप ने उसे डस लिया, जिससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News