Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अध्यापक कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी गठित, प्रो. नितिन व्यास चुने अध्यक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 04:23 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अध्यापक कल्याण संघ (हपुटवा) की आम सभा का आयोजन आज विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संघ के वर्तमान अध्यक्ष प्रो. हरीश ठाकुर ने की। बैठक में प्रो. खेम ठाकुर और प्रो. उमेश को निर्वाचन अधिकारी के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया।

बैठक की शुरूआत में प्रो. हरीश ठाकुर ने पिछले एक वर्ष की कार्यकारिणी की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। महासचिव डॉ. जोगेन्द्र सकलानी ने भी हपुटवा सदस्यों का कार्यकारिणी में विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद किया। प्रो. हरीश ठाकुर द्वारा मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा के साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।
PunjabKesari

आम सभा के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रो. नितिन व्यास को अध्यक्ष, डॉ. योगराज को उपप्रधान, डॉ. अंकुश भारद्वाज को सहसचिव, डॉ. अंजलि को संयुक्त सचिव और डॉ. रामलाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। ध्वनिमत से सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन को मंजूरी दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास ने आम सभा को संबोधित करते हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया और विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल करने के लिए सभी का सहयोग मांगा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का आश्वासन दिया और हर परिस्थिति में साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News