shimla: पीडब्ल्यूडी को 1444.56 करोड़ का नुक्सान, 1091 सड़कें क्षतिग्रस्त : विक्रमादित्य

punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 05:35 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी को अब तक कुल 1444.56 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। बीते 3 दिनों यानी 24 से 26 अगस्त के दौरान लगातार हुई भारी वर्षा से 158 करोड़ रुपए का नुक्सान पहुंचा है। इसमें विभाग की कुल 1,091 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा में वक्तव्य के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 70 में से 58 पुल आंशिक तथा 12 पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग की तरफ से 161 जेसीबी, 42 डोजर व 118 टिप्परों को बहाली के लिए लगाया गया है। इसी तरह 462 निजी जेसीबी और 120 अन्य वाहनों की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युद्ध स्तर पर सभी जिलों में बंद पड़ीं सड़कों को खोलने का प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News