नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा का इस्तीफा, रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 02:51 PM (IST)

पांवटा साहिब(प्रेम वर्मा): भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पांवटा साहिब नगर परिषद के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उन्होंने अपना इस्तीफा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को सौंपा है। हालांकि अभी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नवीन शर्मा व अध्यक्ष कृष्णा धीमान की सदस्यता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। जिस पर पार्टी द्वारा विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने भाजपा से भी संगठन के सभी पद त्याग दिए हैं।

भ्रष्‍टाचार के आरोप लगने के बाद नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता त्‍याग दी है, जबकि वह नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी। पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता में नवीन शर्मा व भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह एक सोची-समझी साजिश के तहत बनाया गया है। यह भाजपा समर्थित नगर परिषद को बदनाम करने की साजिश रची गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News