झुग्गी में रहकर और फास्ट फूड की रेहड़ी लगा घर चला रही नैशनल हॉकी खिलाड़ी नेहा की मदद को आगे आई कांग्रेस

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 05:11 PM (IST)

हमीरपुर (गौरी): नैशनल हॉकी खिलाड़ी नेहा सिंह की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगे आई है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की तरफ से 21 हजार रुपए की आर्थिक मदद नेहा सिंह के परिवार को दी गई है। नेहा सिंह हॉकी की नैशनल खिलाड़ी है और पारिवारिक स्थितियों के कारण अब हमीरपुर के बाजार में वह अपनी छोटी बहन के साथ फास्ट फूड की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही है। नेहा के पिता बीमार हैं और पिछले कई महीनों से उनका उपचार चल रहा है। नेहा का परिवार एक झुग्गी में गुजर बसर कर रहा है। पिछले दिनों मीडिया ने प्रमुखता से नेहा सिंह के परिवार के हालत की खबर को उठाया था, जिसके बाद अब इस परिवार की मदद के लिए कांग्रेस कमेटी की तरफ से आर्थिक सहायता दी गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News