नालागढ़ में फूंका गया इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा का पुतला

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 02:38 PM (IST)

बद्दी (आदित्य): नालागढ़ में इंटक जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा का पुतला वीरवार को फूंका गया। बबलू पंडित को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद से हरदीप बाबा ने परमाणु में कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू का पुतला फूंका और बबलू की नियुक्ति पर सवाल उठाए। 
PunjabKesari

इस संदर्भ में इंटक के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हरदीप बावा का पुतला फूंका गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बावा जिस इंटक की दुहाई दे रहे हैं वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फर्जी है। जी संजीव रेड्डी और हरदीप बावा स्वयंभू अध्यक्ष हैं। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा भी रेड्डी की इंटर को अमान्य करार दिया जा चुका है और वही बबलू को संगठन ने राष्ट्रीय स्तर से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि बावा द्वारा इंटक का झंडा बनाया गया है। उसने अशोक चक्र दर्शाया गया है जो कि कानूनन जुर्म है। 


जल्दी उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नालागढ़ में कांग्रेस के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ चुका है और जिसे प्रदेश कांग्रेस ने भी निष्कासित कर दिया है। उन्हें कोई अधिकार नहीं है कि वह हमारे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाकर उनका अपमान करें, अगर ऐसा दोबारा हुआ तो प्रदेश स्तर पर हरदीप बावा का विरोध किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News