नयनादेवी मंदिर में दुर्गा अनुष्ठान सवा लाख जप पाठ संपन्न, श्रद्धालुओं को परोसी बिलासपुरी धाम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 05:09 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम): हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में गुप्त नवरात्रों के दौरान मंदिर न्यास कर्मचारियों के द्वारा आयोजित दुर्गा अनुष्ठान सवा लाख जप पाठ धूमधाम से संपन्न हो गया। इसके उपरांत मंदिर पर लंगर भवन में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बिलासपुरी धाम परोसी गई। मंदिर न्यास के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विश्व कल्याण हेतु भाईचारे के लिए इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर के कर्मचारियों और पुजारी वर्ग का इसमें विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री नयनादेवी में आजकल गुप्त नवरात्र चल रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर न्यास द्वारा भी पुख्ता बंदोबस्त श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News