फूफा ने 9 साल की भतीजी को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 08:46 PM (IST)

नाहन: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले एक मामले में फूफा ने 9 साल की भतीजी को हवस का शिकार बना दिया। पीड़िता दादी के यहां आई थी। इस मामले का खुलासा रविवार को हुआ था। एस.पी. ओमापति जम्वाल ने बताया कि महिला थाने में 17 जुलाई को आरोपी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश देकर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का परिवार किराए के घर में रह रहा है। आरोपी सढौरा हरियाणा का रहने वाला बताया जाता है। एस.पी. ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News