शादी का वादा कर कई बार बनाए शारीरिक संबंध...फिर मुकरा प्रेमी; मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 10:57 AM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही मित्र पर शादी का शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र का निवासी है। दोनों के बीच पहले मित्रता हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी वादे की आड़ में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मामला दर्ज

शिकायत के मुताबिक, बीती 16 अप्रैल को आरोपी ने नोगली स्थित अपने किराए के कमरे में फिर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया और विवाह करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे पीड़िता गहरे मानसिक तनाव में है। वहीं, युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News