Kangra: गर्मी से बचने के लिए रात को छत में सोया व्य​क्ति, मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 09:54 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): नगरोटा सूरियां क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुकनाडा में छत से गिरने के कारण एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू राम निवासी ग्राम पंचायत लुदरेट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार छोटू राम का अपने एक परिचित के घर अक्सर आना-जाना था। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वह गर्मी के कारण घर की छत पर सो गया।

देर रात बारिश शुरू होने पर वह नीचे उतरने लगा, लेकिन सीढ़ियों की ओर जाने की बजाय विपरीत दिशा में चला गया, जिससे वह छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एडिशनल एसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News