Kangra: BSF जवान जनक राज को दी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई​

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 10:15 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): ज्वाली क्षेत्र के नाणा गांव निवासी बीएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक जनक राज (55) का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जनक राज श्रीनगर-बारामूला स्थित 185 बटालियन में तैनात थे। पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैन्य टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने देश सेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ​पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर, तहसीलदार ज्वाली विनोद कुमार, पूर्व इंस्पैक्टर बलबीर गुलेरिया, एएसआई दिनेश कुमार जिला परिषद सदस्य जोगिंदर पाल और पंचायत प्रधान रशपाल सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News