राशन डिपुओं में अब सस्ती दरों पर मिलेगा सरसों का तेल, जानिए प्रति लीटर क्या होंगे दाम

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 12:03 AM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ती दरों पर सरसों का तेल उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। अब सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को 110 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को उपदान दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपए प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। जून माह से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपए प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपए प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था। सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News