पहले दिन मुख्य सचेतक तो दूसरे दिन उप मुख्य सचेतक बन गए केवल सिंह पठानिया

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 09:01 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कांगड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य सचेतक नहीं, बल्कि उप मुख्य सचेतक होंगे। यानी उनके सरकारी मुख्य सचेतक बनने की जो अधिसूचना गत बुधवार को जारी की गई थी, उसे वीरवार को संशोधित करके उप मुख्य सचेतक कर दिया गया। इस तरह अब उनका पद कैबिनेट मंत्री के बराबर नहीं, बल्कि राज्य मंत्री के समान होगा। उधर, केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करके अपनी नियुक्ति के लिए आभार भी जताया। उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा सरकार के समय भी मुख्य सचेतक व उप मुख्य सचेतक की नियुक्तियां की गई थीं।

सोशल मीडिया में सरकारी मुख्य सचेतक बनने पर मिल रही बधाई
विधायक केवल सिंह पठानिया को सोशल मीडिया में सरकारी मुख्य सचेतक बनने पर बधाई मिल रही है। इसका कारण यह रहा कि सोशल मीडिया में उनसे संबंधित संशोधित अधिसूचना जारी होने की सूचना नहीं मिल पाई। सरकारी स्तर पर उनसे जुड़े विषय को लेकर कोई भी नेता टिप्पणी करने से बच रहा है।

अब मुख्य सचेतक की नियुक्ति होने की संभावना
सरकार की तjफ से अब मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्ति होने की संभावना है। इसके लिए विधायक संजय रत्न का नाम लंबे समय से सुर्खियों में है। हालांकि सरकार की तरफ से अब तक उनके नाम पर मुहर नहीं लग पाई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News