Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 06:22 PM (IST)

शाहपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मानसून के रौद्र रूप को देखते हुए शाहपुर उपमंडल में प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में रैत ब्लॉक कार्यालय के समिति हॉल में मानसून की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग चौबीसों घंटे पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें।

संवेदनशील जगहों पर पहले से तैनात रहें जेसीबी
समीक्षा बैठक के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद क्षेत्र की सभी सड़कें यातायात के लिए सुचारू रूप से खुली रहनी चाहिए। विधायक ने आदेश दिए कि भूस्खलन या रास्तों में अन्य बाधाओं की स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील और चिन्हित स्थानों पर जेसीबी सहित अन्य सभी आवश्यक मशीनरी पहले से ही तैनात रखी जाए, ताकि किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत बहाल किया जा सके और आम जनता को कोई परेशानी न हो।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News