अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: मंत्री विक्रमादित्य और सांसद प्रतिभा सिंह ने लिया देवी-देवताओं से आशीर्वाद

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2023 - 06:05 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लोक निर्माण व खेल मंत्री विक्रमादित्य और उनकी माता सांसद प्रतिभा सिंह ने देवी-देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा पूरे विश्व में विख्यात है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, जो हमारी यह धरोहर है देव नीति की वजह से ही है जिसकी वजह से पूरे विश्व में इसकी पहचान है और इस धरोहर को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने यहां के देवी-देवताओं का उत्थान किया। चाहे वह नजराना हो या देवसदन उनकी देन है और उनकी सोच से यह कुल्लू के अंदर बना हुआ है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और यहां के स्थानीय विधायक इस देव नीति को आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के कारण कुल्लू जिला में बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है, ऐसे में उस दृष्टि से ऐतिहासिक दशहरा पर्व को देखें तो बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यह मेला महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं जिसके कारण हिमाचल की अर्थव्यवस्था बेहतरीन होगी और हमारा देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी से उनकी बात हुई थी। देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया है कि वह जल्द ही स्वस्थ हों।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News