Himachal: ना पति, ना संतान...बारिश ने घर में अकेली रह रही सागरो देवी को दिया गहरा सदमा..
punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 01:08 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हमीरपुर के सुजानपुर में हाल ही में हुई बारिश ने चारों ओर भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा ने कई लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, लेकिन एक हृदय विदारक कहानी 70 वर्षीय सागरो देवी की भी है, जो इस आपदा के बाद पूरी तरह अकेली पड़ गई हैं।
बारिश के कारण सागरो देवी का पक्का मकान कभी भी ढह सकता है। उनके पास न तो पति है और न ही कोई संतान, जो इस मुश्किल घड़ी में उनका सहारा बन सके। गांव वालों के अनुसार, सागरो देवी हमेशा से ही अकेले रहती थीं और मुश्किल से गुजारा करती थीं। लेकिन अब बारिश ने सब कुछ तबाह कर दिया हैं।