गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लगाईं छबीलें

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 04:45 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिख धर्म के पहले शहीदी गुरु अर्जुन देव महाराज जी का शहीदी दिवस शुक्रवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब में मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा में 5 जून से चल रहे अखंडपाठ साहिब की समापन हुआ। इसके उपरांत शबद कीर्तन का भी आयोजन किया गया। सिख समुदाय के लोगों द्वारा नााहन में गुरुद्वारा परिसर के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में छबीलें लगाई गईं।|
PunjabKesari, Shri Dashmesh Sahib Image

गुरु अर्जुन देव जी की शहादत अतुलनीय

गुरुद्वारा प्रबन्धन समिति के सदस्य दलीप सिंह ने बताया कि शहर में शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव महाराज जी की शहादत को समर्पित जगह-जगह सिख संगतों ने शहर में ठंडे पानी की छबीलें लगाई हैं। अर्जुन देव जी को मुगल बादशाह जहांगीर ने शहीद किया था। उन्होंने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत अतुलनीय है। इस अवसर पर गुरुद्वारा में श्री गुरू ग्रंथ साहिब महाराज जी के समक्ष सैंकड़ों की संख्या में संगत नतमस्तक हुई।
PunjabKesari, Chabeel Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News