पुरानी पैंशन हमारी खड़ी की हुई समस्या नहीं : मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 10:36 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जन संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा, मंडी इकाई के अध्यक्ष चमन ठाकुर, महामंत्री लाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों के हित में जो भी बेहतर से बेहतर किया जा सकता था, वह किया है। पुरानी पैंशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी इच्छा है कि यह लागू हो, लेकिन यह समस्या हमारी खड़ी की हुई नहीं है, 2003 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को ऑप्शन दिया था जिसे तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने स्वीकार किया था और आज विडंबना यह है आज वह ही इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम किया है और आगे भी हर प्रकार से मदद के लिए काम किया जाएगा।

सी.एम. से मिले यूक्रेन से लौटे बच्चे
यूक्रेन से लौटे बच्चों में से मंडी शहर और आसपास के करीब 12 बच्चे और उनके अभिभावक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंडी में मिले और यूक्रेन युद्ध क्षेत्र से सकुशल निकालने के लिए राज्य और केंद्र सरकार का आभार जताया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News