Mandi : 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां की बालियां भी ले गया साथ; परिवार चिंतित

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 04:30 PM (IST)

Mandi News : जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय युवक हर्ष कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पधर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, लापता युवक हर्ष कुमार (20) निवासी गांव व डाकघर कटौला, उपतहसील कटौला व जिला मंडी का है। पिता नरेश कुमार पुत्र योग राज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि हर्ष 24 अगस्त को शाम करीब 4 बजे बिना बताए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

परिजनों के अनुसार, जाते समय हर्ष अपनी मां की लगभग 6 ग्राम सोने की बालियां भी साथ ले गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पधर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma